
मेट्रो फ्यूचर न्यूज गोरखपुर एन ई रेलवे मजदूर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष एस सी त्रिपाठी के दिवंगत होने से रेलवे यूनियन की अपूर्णीय क्षति हुई है। जिसे भरा नही जा सकता है।मजदूर आंदोलन के एक बड़े नेता के रूप में वे सदैव हम लोगों की स्मृतियों में जिंदा रहेंगे। समाज को जगाते रहने में उनकी कविताएं सदैव प्रेरणा देती रहेंगी ।लेखक,कवि, साहित्यकार, आंदोलनकारी कभी मरा नहीं करते वे अपने कृतित्व तथा किरदार के चलते सदैव अमर रहते हैं।ये उक्त बातें एन ई रेलवे यूनियन के संयुक्त महामंत्री अरविंद कुमार सिंह ने बताई मैं और वो दोनों अलग-अलग विचार धारा के मजदूर संगठन में थे। लेकिन हम दोनों के विचारों का आदान-प्रदान सदैव होता रहता था।मजदूर आंदोलन के तमाम गुण मैने उनसे सीखा है, उनका नहीं रहना मेरी और मजदूर आंदोलन की बड़ी क्षति है। उनके महाप्रयाण पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।