मेट्रो फ्यूचर न्यूज गोरखपुर पीपीगंज थाने के नवागत थाना प्रभारी प्रभु दयाल सिंह ने रविवार को अपना पदभार ग्रहण किया। चार्ज लेने के बाद उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया और जल्द ही दौरा करने की बात कही। प्रभु दयाल सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखना और अपराधों पर अंकुश लगाना है। उन्होंने बताया कि अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।थाना प्रभारी ने जोर देकर कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया जाएगा ताकि अपराधों में कमी लाई जा सके। उन्होंने यह भी वादा किया कि थाने में आने वाले फरियादियों के साथ विनम्र व्यवहार किया जाएगा और उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई होगी। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सतत रात्रि गश्त की जाएगी। प्रभु दयाल सिंह ने स्पष्ट किया कि जनता का भरोसा जीतना और न्याय सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पीपीगंज के नए थाना प्रभारी प्रभु दयाल सिंह ने संभाला चार्ज, अपराध खत्म करना प्राथमिकता
Notice: Undefined index: widget_id in /home/metrofut/public_html/wp-content/plugins/td-composer/legacy/common/wp_booster/td_wp_booster_functions.php on line 3123