Saturday, March 15, 2025
Google search engine
Homeशहर और राज्यगोरखपुरडॉ मनोज कुमार सिंह को 'अंतरराष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार' से किया जाएगा...

डॉ मनोज कुमार सिंह को ‘अंतरराष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार’ से किया जाएगा सम्मानित

मेट्रो फ्यूचर न्यूज़ गोरखपुर जवाहर नवोदय विद्यालय, पीपीगंज,के शिक्षक डॉ मनोज कुमार सिंह को ‘जीवनोदय शिक्षा समिति, गाजीपुर’ द्वारा ‘अंतरराष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार 2024-25’ के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने के लिए दिया जा रहा है। डॉ सिंह सिवान, बिहार के मूल निवासी हैं और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए जाने जाते हैं। इस वर्ष इस अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भारत, नेपाल और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, यूएसए सहित विभिन्न देशों के 11 शिक्षकों का चयन किया गया है। चयनित शिक्षकों को गाजीपुर में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा। यह समिति 15-16 देशों के चयनकर्ताओं से बनी है और यह पुरस्कार प्राथमिक विद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय स्तर के शिक्षकों को दिया जाता है। डॉ मनोज कुमार सिंह पहले भी मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के तहत नवोदय विद्यालय समिति द्वारा चार बार ‘गुरुश्रेष्ठ’ और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए पुरस्कृत हो चुके हैं। उन्हें पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘परीक्षा पे चर्चा’ के लिए प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किया जा चुका है। इस पुरस्कार की घोषणा के बाद डॉ सिंह को देश-विदेश से बधाई और शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सुरेशचंद्र, उपप्राचार्य रविभूषण पांडेय, डॉ ईशान जायसवाल, डॉ अभय प्रताप सिंह, और अन्य शिक्षकों व सहयोगियों ने उन्हें बधाई दी है। यह सम्मान नवोदय विद्यालय गोरखपुर, नवोदय विद्यालय समिति, नोयडा और सिवान, बिहार के लिए गर्व का विषय है। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सुरेश चंद्र ने बताया डॉ मनोज कुमार सिंह का यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके अथक प्रयासों और समर्पण को दर्शाता है। उनकी उपलब्धियां न केवल उनके संस्थान बल्कि पूरे शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायक हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular


Notice: Undefined index: widget_id in /home/metrofut/public_html/wp-content/plugins/td-composer/legacy/common/wp_booster/td_wp_booster_functions.php on line 3123

Recent Comments