Monday, January 13, 2025
Google search engine
Homeशहर और राज्यगोरखपुरगोवर्धन पूजा पर पीपीगंज में धूमधाम से मनाया गया गौ सेवा दिवस

गोवर्धन पूजा पर पीपीगंज में धूमधाम से मनाया गया गौ सेवा दिवस

मेट्रो फ्यूचर न्यूज़ गोरखपुर पीपीगंज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर पीपीगंज में गौ सेवा को लेकर उत्साह देखने को मिला। गौवंश आश्रय स्थल बगहीभारी और कांजी हाउस में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।गौवंश आश्रय स्थल बगहीभारी में मुख्य अतिथि माननीय नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा रहे। उन्होंने गौ माता को चना, गुड़ और केला खिलाकर पूजन किया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा महान सेवा है और प्राचीन काल से इसका महत्व रहा है।कांजी हाउस में पशु चिकित्सा अधिकारी डा सुनील कुमार सिंह ने सभी गो वंशों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी गोवंश स्वस्थ हैं।इस अवसर पर सभासद बगहीभारी शिब्बनलाल, मंडल अध्यक्ष पीपीगंज राकेश चौधरी, जिला पंचायत के कर निरीक्षक विजय साहनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular


Notice: Undefined index: widget_id in /home/metrofut/public_html/wp-content/plugins/td-composer/legacy/common/wp_booster/td_wp_booster_functions.php on line 3123

Recent Comments