मेट्रो फ्यूचर न्यूज बदायूं अलापुर। थाना क्षेत्र के गांव उनौला के नजदीक बृहस्पतिवार सुबह सतेंद्र (22) का शव उसकी पैंट के फंदे से लटका मिला। वह बुधवार सुबह दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है।ग्राम अंगेसी निवासी सतेंद्र पुत्र लालाराम मजदूरी करता था। लालाराम ने बताया कि सतेंद्र बुधवार दोपहर बैग में कपड़े आदि भरकर दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह न तो दिल्ली पहुंचा और न ही सहसवान में अपनी बहन के घर गया। देर रात परिवार वालों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उससे बात नहीं हो पाईबृहस्पतिवार सुबह उनौला निवासी आगेश मिश्रा के खेत की मेड़ पर चंदनिया के पेड़ पर पैंट के फंदे से उसका शव लटका मिला। आसपास के लोग जब अपने खेतों पर पहुंचे तो उन्होंने युवक का शव फंदे से लटका देखा और थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर युवक का बैग पड़ा मिला। युवक के शरीर पर कोई चोटों के निशान नहीं मिले हैं। इससे पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है, जबकि परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर सच्चाई पता चलेगी।
बदायूं के नजदीक उनौला के पास फंदे से लटका मिला किशोर का शव
Notice: Undefined index: widget_id in /home/metrofut/public_html/wp-content/plugins/td-composer/legacy/common/wp_booster/td_wp_booster_functions.php on line 3123