मेट्रो फ्यूचर न्यूज गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष माधव शर्मा ने कोर कमेटी की संस्तुति पर विश्व प्रकाश मिश्र को मुख्यालय मंडल का अध्यक्ष नामित किया है । संघ के प्रवक्ता ए के सिंह ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष अरूण कुमार शुक्ला के असामयिक निधन से मुख्यालय अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। जिससे कर्मचारियों के समस्याओं के निस्तारण में दिक्कत आ रही थी ।इसलिए कोर कमेटी ने कार्यकारी अध्यक्ष विश्व प्रकाश नामित करने का प्रस्ताव दिया जिसे केंद्रीय अध्यक्ष ने स्वीकृति प्रदान कर दिया।विश्व प्रकाश मिश्र के पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के मुख्यालय मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने पर संरक्षक राधेश्याम सिंह कार्यकारी अध्यक्ष एवं जोनल सचिव एन एफ आई आर रमेश मिश्रा, महामंत्री विनोद कुमार राय, संयुक्त महामंत्री ए के सिंह, आर पी भट्ट, पी ए आर के महामंत्री वी के राय, उपाध्यक्ष द्विगविजय नाथ पांडेय,राधेश्याम मिश्रा, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी, सुबोध कुमार चौधरी,अर्शद जमाल, सतीश बघेल , राजीव रंजन, मुरारी मिश्रा, डी के तिवारी, देवेन्द्र यादव, समाजसेवी टी एम त्रिपाठी, ओ पी सिंह , सतीश चन्द्र अवस्थी, कृष्ण मोहन मिश्रा, संजीव धर, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि, इश्वर चंद विद्यासागर, ओम नारायण पाण्डेय, राजीव कुमार सिंह ,देवेश सिंह वैभव श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव, रामप्रवेश सिंह, पंकज यादव, अजीत सिंह,अनुराग श्रीवास्तव सोनी व अन्य ने बधाई दिया।
पीआरकेएस के मंडल अध्यक्ष बनाये गये विश्व प्रकाश मिश्रा
Notice: Undefined index: widget_id in /home/metrofut/public_html/wp-content/plugins/td-composer/legacy/common/wp_booster/td_wp_booster_functions.php on line 3123