मेट्रो फ्यूचर न्यूज गोरखपुर पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 शक्ति नगर हरपुर निवासी दैनिक समाचार पत्र से जुड़े वरिष्ठ संवाददाता सुधीर सिंह की पुत्री अदिती सिंह बाबू जंगी सिंह महाविद्यालय बढ़ेया चौक में स्नातक द्वितीय वर्ष 85 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया। अदिति सिंह ने बताया गुरुजनों के मार्गदर्शन में सफलता हासिल की। सुधीर सिंह ने बताया हमारी पुत्री अपने तीन भाई बहनों में सबसे छोटी है। वही अदिति सिंह ने सिविल सर्विस की तैयारी में जुटी है। अदिति सिंह की सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार सिंह अमित सिंह मोनू आलोक सिंह पीएन सिंह पत्रकार अनिल कुमार रोशन अली पीपीए अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह पूर्व प्राचार्य बापू इंटर कॉलेज संजय सिंह सहित क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि छात्र के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
वरिष्ठ पत्रकार सुधीर सिंह की पुत्री अदिती सिंह स्नातक द्वितीय वर्ष बनी टॉपर
Notice: Undefined index: widget_id in /home/metrofut/public_html/wp-content/plugins/td-composer/legacy/common/wp_booster/td_wp_booster_functions.php on line 3123