Monday, January 13, 2025
Google search engine
Homeशहर और राज्यबदायूँयुवक ने फंदा लगाकर दी जान, शव देख बेसुध हुई मां; तीन...

युवक ने फंदा लगाकर दी जान, शव देख बेसुध हुई मां; तीन साल पहले भाई की हो चुकी है हत्या

मेट्रो फ्यूचर न्यूज बदायूं से मो.नसीम बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में गांव कनऊ खेड़ा निवासी युवक ने गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटक कर जान दे दी। वह रात करीब एक बजे चारपाई पलटा कर घर से भाग गया था। तब से उसकी मां तलाश कर रही थी। सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। मां का कहना है कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। परिवार वाले उसका उपचार करा रहे थे। गांव कनऊ खेड़ा के बाहर मंगलवार सुबह युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने उसकी मां को सूचना दी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही वो बेसुध हो गईं। ग्राम कनऊ खेड़ा निवासी सोमेंद्र मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वह दो भाइयों में छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। उसका परिवार रमनगला गांव का रहने वाला था। करीब तीन साल पहले रमननगला गांव में उसके बड़े भाई की हत्या हो गई थी। इसके बाद परिवार वाले रमनगला गांव छोड़कर कनऊ खेड़ा आ गए थे। यहां उन्होंने अपना मकान बनवा लिया था। युवक के पिता की मौत हो चुकी है। घर में केवल उसकी मां वीरावती और 10 साल का भतीजा है।सुबह ग्रामीण खेतों की ओर गए, तब उन्होंने युवक का शव फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना पर उसकी मां और गांव के तमाम लोग पहुंच गए। बाद में थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular


Notice: Undefined index: widget_id in /home/metrofut/public_html/wp-content/plugins/td-composer/legacy/common/wp_booster/td_wp_booster_functions.php on line 3123

Recent Comments