मेट्रो फ्यूचर न्यूज गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ मुख्यालय मंडल के अध्यक्ष अरूण कुमार शुक्ला के आकस्मिक निधन पर मुख्यालय मंडल पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कई।श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता मुख्यालय मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष विश्व प्रकाश मिश्र ने किया ।संघ के संयुक्त महामंत्री ए के सिंह ने स्व शुक्ल को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें मजदूर आंदोलन का समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए संघ की एक बड़ी क्षति करार दिया ।यांत्रिक कारखाना के मंडल मंत्री आर पी भट्ट ने कहा कि हम दोनों ने साथ-साथ मजदूर आंदोलनों में भाग लिया था। जिसके परिणामस्वरूप तमाम उपलब्धियां हासिल हुई वे पहली कतार के ट्रेड यूनियन एक्टिविस्ट थे।उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया ।रामकृपाल शर्मा , देवेन्द्र यादव, सतीश चन्द्र अवस्थी, मनोज कुमार द्विवेदी, वी के मिश्र, गजेंद्र मिश्र , कुलदीप मणि, इश्वर चंद विद्यासागर, राजीव पांडे , जगप्रीत सिंह , राजीव कुमार सिंह, आसिफ अजीज मेकरानी व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
अरुण कुमार शुक्ला के आकस्मिक निधन पर पीआरकेएस के द्वारा दी गई श्रद्धांजलि
Notice: Undefined index: widget_id in /home/metrofut/public_html/wp-content/plugins/td-composer/legacy/common/wp_booster/td_wp_booster_functions.php on line 3123